अंडरवियर में तंबाकू छिपाने वाला जेल प्रहरी निलम्बित
Share
उदयपुर, 11 दिसंबर: उदयपुर कारागार में एक सख्त तलाशी के दौरान जेल प्रहरी राजपाल सिंह के अंडरवियर से 7 तंबाकू की पुड़िया बरामद हुई थीं। 29 वर्षीय राजपाल सिंह निवासी प्रतापगढ़ को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तलाशी में पकड़ा गया। जेल प्रशासन ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
