LOADING

Type to search

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्तदान कैंप

Local

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्तदान कैंप

Share

नाथद्वारा रोड स्थित अनंता मेडिकल कॉलेज में होगा आयोजन
उदयपुर, 7 सितम्बर
पंजाब केसरी समूह के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायणजी की 44वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को 8 सितंबर सोमवार को नाथद्वारा रोड स्थित अनंता मेडिकल कॉलेज में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा और एवं मार्केटिंग हैड हेमंत बंसल की मौजूदगी में रक्तदान कैम्प का आयोजन होगा। इसमें अनंता मेडिकल कॉलेज के साथ कई स्वयंसेवी संगठनों व रक्तदाताओं के समूह, समाजसेवी, व्यापारिक व उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की कुर्बानी के कारण ही आज पूरा पंजाब प्रदेश शांत है और उन्होंने देश की एकता व अखंडता की खातिर बलिदान दिया था। इसी कारण लाला जी की स्मृति में देश के लिए खून देने वाले योद्धा उदयपुर में उनकी याद में होने वाले इस शिविर में रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उदयपुर में पंजाब केसरी का स्थानीय संस्करण शुरू होने के बाद लाला जी की याद में यह दूसरा रक्तदान शिविर होने जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *