LOADING

Type to search

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Local

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Share

उदयपुर। 7 अगस्त
उदयपुर जिले के नाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका के नागरिकों से लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 9 लैपटॉप, 10 मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए।
यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों की निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, नाम और पता हासिल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर सस्ती दरों पर लोन देने का झांसा देता था। फिर प्रोसेसिंग फीस, ट्रांसफर चार्ज और इंश्योरेंस के नाम पर डॉलर में राशि ऐंठता था।
मुख्य सरगना कुलदीप विदेशी नंबरों के जरिये इनसे संपर्क में रहता था और जानकारी उपलब्ध कराता था। गिरोह के सदस्य गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
नाई थाना अधिकारी लीलाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर जय विला, नादरा गांव में दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। यह कार्रवाई एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर की गई। थाना नाई के सूचना अधिकारी संदीप कुमार की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और सरगना की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *