चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दी हादसे की पूरी जानकारी
Share
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
चित्तौड़गढ़। 27 अगस्त
चित्तौड़गढ़ सांसद ने गूगल मैप के मार्गदर्शन के कारण हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित निवास पर मुलाकात की। उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन से बात कर तत्काल पीड़ित परिवार को हर संभव शीघ्र राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। सांसद जोशी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे पूर्व सांसद सीपी जोशी ने जिले के जिला कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन से तत्काल वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर संभव शीघ्र राहत पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही लापता बच्ची को भी शीघ्र ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम से भी बात की। स्थानीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता की बात कही।
