LOADING

Type to search

ट्रेलर-एम्बुलेंस भिड़ंत में महिला मरीज की मौत, चार घायल

Local

ट्रेलर-एम्बुलेंस भिड़ंत में महिला मरीज की मौत, चार घायल

Share

उदयपुर, 21 अगस्त : उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ट्रेलर और एम्बुलेंस की भिड़ंत में महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
थानाधिकारी उमेंद्र सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब 10:30 बजे परसाद-बारा गांव के बीच हाईवे पर हुआ। लीलकी (50) पत्नी अमरचंद मीणा को सीने में दर्द की शिकायत होने पर उनके बेटे एम्बुलेंस से एमबी हॉस्पिटल ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रही एम्बुलेंस उससे टकरा गई।
तेज बारिश बनी वजह
हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। महिला मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चार घायल, एक वेंटिलेटर पर
हादसे में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) राजेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मृतका के बेटे ओमप्रकाश और राजू को भी चोटें आई हैं, जबकि चालक शकील मिर्जा गंभीर हालत में भर्ती हैं। एएसआई भेरूसिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, घायलों का इलाज एमबी हॉस्पिटल में जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *