डूंगरपुर में 12 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रक में तस्करी करते 2 गिरफ्तार
Share
डूंगरपुर, 14 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के सरथुना बॉर्डर पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक कैरेट की आड़ में 352 कार्टन राजस्थान निर्मित शराब बरामद किए गए।
धम्बोला थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। ट्रक में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर — मध्यप्रदेश निवासी राजाराम अहिरवार और रवि सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह शराब उदयपुर से भरकर गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ जारी है।
