LOADING

Type to search

त्योहारों पर उदयपुर होकर चलेगी कानपुर–असारवा स्पेशल ट्रेन

Local

त्योहारों पर उदयपुर होकर चलेगी कानपुर–असारवा स्पेशल ट्रेन

Share

22 सितम्बर से 4 नवम्बर तक होगी साप्ताहिक सेवा

उदयपुर, 26 अगस्त।
त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–असारवा–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 सितम्बर से 4 नवम्बर तक कुल सात–सात फेरे लगाएगी।रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 01905, कानपुर सेंट्रल–असारवा स्पेशल, 22 सितम्बर से 3 नवम्बर तक हर सोमवार सुबह 8:15 बजे कानपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी। रास्ते में यह रात 11:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी और 12:05 बजे रवाना होगी।वहीं, ट्रेन संख्या 01906, असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल, 23 सितम्बर से 4 नवम्बर तक हर मंगलवार सुबह 9:15 बजे असारवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे कानपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:30 बजे आगे रवाना होगी।ट्रेन में 21 कोच होंगे जिनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 4 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे। दोनों ओर की यात्रा में यह ट्रेन इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी।रेलवे का कहना है कि यह निर्णय त्योहारों पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने और भीड़ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *