LOADING

Type to search

देवगढ़ पालिका के निर्माण कार्यों पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Uncategorized

देवगढ़ पालिका के निर्माण कार्यों पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

Share

संभागीय आयुक्त को पत्र
लसानी, 12 जनवरी :
नगर पालिका देवगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर सर्किल निर्माण एवं मूर्तियों की स्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अमरसिंह चौहान ने इन कार्यों को नियम विरुद्ध बताते हुए उदयपुर संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है।
पत्र में चौहान ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा पुराने सर्किलों को तोड़ने तथा नए सर्किलों व मूर्तियों के निर्माण से पूर्व पालिका की साधारण सभा से कोई वैधानिक प्रस्ताव पारित नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि मूर्तियों के स्थान निर्धारण को लेकर भी बोर्ड की बैठक में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है।
चौहान ने यह भी उल्लेख किया कि पालिका प्रशासन मूर्तियों के निर्माण को भामाशाहों के सहयोग से होना बता रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन भामाशाह सहयोग कर रहा है और किस सर्किल पर कौन सी मूर्ति स्थापित की जाएगी। दान स्वरूप प्राप्त सामग्री अथवा निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
उन्होंने निर्माण कार्यों में तकनीकी खामियों और गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। पत्र में कहा गया कि निर्माणाधीन सर्किलों में शहर के मास्टर प्लान की अनदेखी की जा रही है तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्राप्त नहीं किया गया है। चौहान ने संभागीय आयुक्त से मांग की है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन एवं उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बिना किए जा रहे इन निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने इन अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार पालिका प्रशासन के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *