LOADING

Type to search

निगम और पासपोर्ट सेवा केंद्र आमने-सामने

Local

निगम और पासपोर्ट सेवा केंद्र आमने-सामने

Share

77 लाख की बकाया राशि पर विवाद
उदयपुर, 31 अगस्त

उदयपुर नगर निगम और टीसीएस कंपनी के बीच भवन किराए को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। निगम ने शहर के 76.80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भवन को मात्र 1 रुपये सालाना लीज पर लिया था। वर्ष 2019 में यह भवन टीसीएस कंपनी को पासपोर्ट सेवा केंद्र शिफ्ट करने के लिए दिया गया। समझौते के अनुसार भवन तीन साल के लिए लीज पर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब निगम का दावा है कि अनुबंध के मुताबिक किराया और चार्जेज जमा नहीं किए गए। इसी आधार पर निगम ने कंपनी को 77 लाख रुपये का बकाया चुकाने का नोटिस जारी किया है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि 2019 से भवन उपयोग में होने के बावजूद कंपनी ने तयशुदा राशि का भुगतान नहीं किया। पिछले वर्ष भी नोटिस दिया गया था, मगर रकम जमा नहीं हुई। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि यदि बकाया राशि अदा नहीं की जाती है तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीपीएस प्रबंधन का कहना है कि यदि भवन तीन साल से अधिक अवधि तक उपयोग में नहीं था तो निगम ने पहले नोटिस क्यों नहीं दिया। कंपनी का आरोप है कि अचानक भारी-भरकम बकाया बताकर नोटिस थमा दिया गया है, जबकि पहले किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर निगम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक ओर निगम ने भवन को मात्र 1 रुपये में लीज पर लिया, दूसरी ओर मॉल में जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। विपक्ष इसे जनता के साथ धोखा और निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का मामला बता रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *