LOADING

Type to search

नोखा में बनेगा रेल अंडर ब्रिज, आधी सदी पुरानी समस्या का होगा समाधान

Local

नोखा में बनेगा रेल अंडर ब्रिज, आधी सदी पुरानी समस्या का होगा समाधान

Share

यूडीए ने रेलवे को 433.23 लाख रुपए दिए, ग्रामीणों को दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत
उदयपुर। 25 अगस्त
उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने सोमवार को रेलवे को 433.23 लाख रुपए हस्तांतरित कर दिए। इस राशि से कुम्हारों का भट्टा के पास, नोखा गांव में रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण होगा। रेलवे विभाग जल्द ही कार्य प्रारंभ करेगा।
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व मीटर गेज लाइन बिछने से नोखा गांव उत्तर और दक्षिण हिस्सों में बंट गया था। ग्रामीणों को अपने खेत और श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए रेल लाइन पार करनी पड़ती थी, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता था। हाल ही में हिम्मत नगर से उदयपुर सिटी तक ब्रॉड गेज लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही बढ़ गई और समस्या और गंभीर हो गई।
संयुक्त निरीक्षण के बाद बनी योजना
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे व यूडीए अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद विस्तृत तकनीकी प्रस्ताव व इंजीनियरिंग सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। रेलवे ने प्री-कास्ट बॉक्स सेल 6×3 मीटर आकार का अंडर ब्रिज बनाने के लिए 4.33 करोड़ रुपए का अनुमान प्रस्तुत किया, जिसे यूडीए की कार्यकारी समिति ने मंजूरी दी।
ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
यूडीए आयुक्त ने बताया कि राशि हस्तांतरित होने के बाद अब निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे विभाग संभालेगा। आरयूबी बनने से 50 वर्षों से विभाजित गांव को सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को दुर्घटना की आशंका से छुटकारा मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *