LOADING

Type to search

पीएम मोदी जापान रवाना, भारत-जापान समिट में होंगे शामिल

National

पीएम मोदी जापान रवाना, भारत-जापान समिट में होंगे शामिल

Share

नई दिल्ली। 28 अगस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर जापान रवाना हो गए। वे टोक्यो में होने वाले 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर यह यात्रा हो रही है। यह पीएम मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी।
दौरे से पहले जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है। पिछले 11 वर्षों में भारत-जापान संबंध लगातार गहरे हुए हैं। सम्मेलन के दौरान आर्थिक और तकनीकी सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी व्यापार पर भी चर्चा होगी।
जापान के दौरे के बाद पीएम मोदी चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक शांति और विकास को भी मजबूती देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *