प्रतापगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन पंजा”, 24 बाइकर्स गिरफ्तार, 44 स्पोर्ट्स बाइक जब्त
Share
प्रतापगढ़, 20 अगस्त: जिले में तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर जानलेवा स्टंट करने और अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर आमजन में भय फैलाने वालों के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन पंजा” अभियान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में 19 अगस्त से चलाए गए अभियान में 44 पावर और स्पोर्ट्स बाइक को 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया, जबकि 24 बाइकर्स को 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि विभिन्न ग्रुप जैसे 007, 009, आरबीएस, 786, टाइगर ग्रुप, गैंगलैण्ड और बिच्छु सरकार आमजन में डर फैलाने और सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के लिए बनाए गए थे। ऐसे स्टंट का वीडियो और हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर आमजन में भय फैलाया जा रहा था। साइबर सेल ने सोशल मीडिया की निगरानी कर कार्रवाई की।
डीएसपी बी. आदित्य ने आमजन से अपील की है कि वाहन के साथ स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें, किसी भी तरह का हथियार और स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी लोग पुलिस हेल्पलाइन 8764535201 या सोशल मीडिया हेडल Pratapgarhpolice_rajasthan पर जानकारी साझा कर सकते हैं।
