बाइक से नशे की तस्करी, दो गिरफ्तार
Share
बस्सी, 20 अगस्त: चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो 196 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया।
एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह और वृत्ताधिकारी शिव प्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मनीष वैष्णव के नेतृत्व में टीम ने कंचनपुरा क्षेत्र में एक हीरो एचएफ डिलक्स बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर तिरपाल में छुपाए गए दो कट्टों से 20 प्लास्टिक थैलियों में भरा डोडाचूरा मिला।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान चुन्नीलाल (30) निवासी गोपालपुरा थाना विजयपुर और अशोक कुमार (60) निवासी बस स्टैंड क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने नशीला पदार्थ और बाइक को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
