LOADING

Type to search

बिस्किट के नीचे छिपाई 10 लाख की शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार

Local

बिस्किट के नीचे छिपाई 10 लाख की शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार

Share

उदयपुर। 5 अगस्त
बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गुजरात में शराब की तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए 10 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से एक ट्रक आ रहा है, जिसमें शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। इसके बाद रतनपुर गुजरात सीमा पर नाकेबंदी की गई।
ट्रक को रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने ट्रक में बिस्किट भरे होने की बात कही। तलाशी लेने पर ड्राइवर केबिन के पीछे गुप्त चैंबर में छिपाकर रखी गई 174 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक की पहचान भीलवाड़ा के आसींद निवासी मेक सिंह के रूप में हुई। वह शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस ने ट्रक और शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मेक सिंह से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *