LOADING

Type to search

लग्जरी कार में अवैध शराब पकड़ी

Local

लग्जरी कार में अवैध शराब पकड़ी

Share

गश्त देखते ही ड्राइवर रात के अंधेरे में फरार
बांसवाड़ा, 25 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
आनंदपुरी थाना पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान गुजरात नंबर पासिंग एक लग्जरी क्रेटा कार से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस को कार से 43 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान कार चालक पुलिस को देखकर वाहन सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
यह कार्रवाई चौकी शेरगढ़ थाना आनंदपुरी की टीम द्वारा की गई। पुलिस जाप्ता शेरगढ़ से फलवा डामर मेन रोड पर मौजा शारदा में गश्त कर रहा था। इसी दौरान सामने से आती क्रेटा कार संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस को नजदीक आता देख चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी और भाग निकला।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब के 43 कार्टन भरे मिले। इसके बाद कार और शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया।
फरार ड्राइवर की तलाश के लिए थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है और वाहन के मालिक व तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *