लॉन्च हुई नई रेनो ट्राइबर-डिजाइन
Share
लॉन्च हुई नई रेनो ट्राइबर-डिजाइन
उदयपुर। 7 अगस्त
चार पहिया वाहन निर्माता रेनॉल्ट कंपनी ने नई रेनो ट्राइबर को गुरुवार को यहां दिवाकर मोटर्स उदयपुर पर लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, परिवहन निरीक्षक मुकेश, यातायात सलाहकार जीतेन्द्र सिंह आर्य ने इसे ग्राहकों के लिए जारी किया। दिवाकर मोटर्स के निदेशक राजीव नामजोशी ने बताया कि नई ट्राइबर का डिजाइन पूरी तरह नया है और इसमें कई प्रीमियम बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी स्टाइलिश, आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं। इसे नए मॉडल में 35 से अधिक फीचर्स को जोड़ा गया है। एक्सटीरियर में नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, फॉग लैंप्स और 6 मोनोटोन तथा 3 डुअल टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। नई ट्राइबर ग्राहकों को एक प्रीमियम, सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।
