LOADING

Type to search

विधि के नए क्षेत्रों में करियर की अनंत संभावनाएं

Local

विधि के नए क्षेत्रों में करियर की अनंत संभावनाएं

Share

उदयपुर। 25 अगस्त
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध लॉ कॉलेज में “वे फॉरवर्ड टू ए रॉबस्ट करियर” विषय पर करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में जे.एस. ग्लोबल उदयपुर के करियर काउंसलर एवं विदेश शिक्षा विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बदलते करियर परिदृश्य और नए अवसरों की जानकारी दी।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दौर डिग्री से अधिक स्किल का है। तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और एआई के प्रभाव के कारण विद्यार्थियों को पारंपरिक कानून के साथ साइबर लॉ, टेक्नोलॉजी लॉ, पर्यावरणीय कानून, फॉरेंसिक साइंस एंड लॉ तथा स्पोर्ट्स लॉ जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं तलाशनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे कॉलेज की पढ़ाई के साथ जरूरी स्किल विकसित करें ताकि करियर की राह आसान बने।
उन्होंने कहा कि एडेप्टेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी जैसे सॉफ्ट स्किल युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि बदलती टेक्नोलॉजी में हर दिन नया सीखना जरूरी है। साथ ही एआई और कानून के क्षेत्र पर इसके प्रभाव को विस्तार से समझाया।
युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने राजनीति में सक्रिय होकर कानून में बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही। “गीग इकॉनॉमी” पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक इंटर्नशिप और पार्ट टाइम जॉब करने पर जोर दिया। विदेश में उच्च शिक्षा और नौकरी के अवसरों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन छात्र अधिष्ठाता डॉ. भाविक पानेरी ने किया। स्वागत डॉ. शिल्पा सेठ, डॉ. राजश्री चौधरी व डॉ. पीडी. नागदा ने किया। अंत में डॉ. शिल्पा सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *