LOADING

Type to search

वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी रुकी

National

वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी रुकी

Share

श्राइन बोर्ड मृतकों के शव घर भेजेगा, 9 लाख की मदद का ऐलान

कटरा। 28 अगस्त
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी पड़ाव पर हुए भीषण भूस्खलन के तीन दिन बाद भी यात्रा स्थगित है। हादसे के बाद कई श्रद्धालु कटरा और आसपास के होटलों में रुके हुए हैं और मार्ग साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि हालात सामान्य होने तक यात्रा पर न जाएं।

26 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास चट्टान खिसकने से बड़ा हादसा हुआ था। मलबे में दबकर 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन पहाड़ी से मलबा हटाने में समय लग रहा है। सुरक्षा कारणों से यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

इधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मृतकों के शव सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। अब तक 24 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। बोर्ड ने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपए और डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

घटना के तुरंत बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रशासन और बचाव दल लगातार मलबा हटाने और फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होगा, यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *