LOADING

Type to search

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार

International

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार

Share

लंदन यात्रा में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

कोलंबो। 22 अगस्त
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि 2023 में राष्ट्रपति रहते हुए वे अपनी पत्नी प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे के लंदन स्थित दीक्षांत समारोह में शामिल होने सरकारी खर्च पर गए थे।

पुलिस के अनुसार, लंदन की यह यात्रा आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी, बावजूद इसके 10 लोगों के दल पर करीब 1.69 करोड़ रुपए खर्च किए गए। विक्रमसिंघे उस समय क्यूबा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के बाद निजी रूप से लंदन पहुंचे थे। इसके अलावा, उन पर अपने निजी बॉडीगार्ड की सैलरी भी सरकारी खजाने से देने का आरोप है।

वित्तीय अपराध जांच विभाग (FCID) ने चार घंटे की पूछताछ के बाद विक्रमसिंघे को गिरफ्तार किया। वे श्रीलंका के इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बने। बाद में उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। विक्रमसिंघे ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उनकी पत्नी ने अपना खर्च खुद उठाया। उनके कार्यालय ने आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया।

छह बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति बने थे। उन्हें देश की आर्थिक स्थिरता लाने का श्रेय दिया जाता है, हालांकि 2023 में हुए चुनाव में वे हार गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *