LOADING

Type to search

सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मारपीट

Local

सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मारपीट

Share

बैग नहीं मिलने पर शुरू हुआ विवाद, लाठियां चलीं और हुआ पथराव
चित्तौड़गढ़। 24 अगस्त

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में शनिवार को दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। मामला एक श्रद्धालु का बैग नहीं मिलने से शुरू हुआ। आरोप है कि नाराज श्रद्धालुओं में से एक ने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आसपास के दुकानदार लाठियां लेकर आए और श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी।
पत्थरबाजी से तनावपूर्ण माहौल
मारपीट के दौरान श्रद्धालुओं ने भी सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर दुकानदारों की ओर फेंके। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मंडफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। SHO गोकुल डांगी ने बताया कि सवाई माधोपुर से आए 10-12 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन से पहले दुकानदार रतन तेली की दुकान पर बैग रखे थे। लौटने पर एक बैग नहीं मिलने से विवाद बढ़ा।
मामला दर्ज करने से दोनों पक्षों ने किया इनकार
पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन दोनों ही पक्ष राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों को समझाइश देकर भेज दिया गया।
खाटूश्यामजी में भी हुई थी मारपीट
गौरतलब है कि ठीक एक महीने पहले खाटूश्यामजी मंदिर में भी मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं की दुकानदारों से झड़प हो गई थी। उस समय दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की बीच बाजार में लाठियों से पिटाई की थी। पुलिस ने उस मामले में चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *