LOADING

Type to search

सागवाड़ा में मुंबई पुलिस की छापेमारी

Local

सागवाड़ा में मुंबई पुलिस की छापेमारी

Share

सोना लेन-देन घोटाले में व्यापारी इंदौर से गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप

डूंगरपुर | 19 अगस्त
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में मुंबई की कुरार थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबार से जुड़े एक पुराने मामले में छापेमारी की। पुलिस ने सोमवार को सागवाड़ा के ज्वेलरी व्यापारी वैभव पवन गांधी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए सागवाड़ा लाई।
जानकारी के अनुसार वैभव गांधी पर आरोप है कि उसने वर्ष 2020-21 में मुंबई के सोने कारोबारियों से करीब 4 किलो सोने के जेवर खरीदे थे। बाद में ये जेवर सागवाड़ा के लगभग 5 व्यापारियों को सस्ते दामों पर बिना जीएसटी और बिलिंग के बेच दिए। लेन-देन की राशि का भुगतान भी नहीं किया गया और रुपए की हेराफेरी कर दी गई। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गांधी की तलाश शुरू की थी।
सागवाड़ा पहुंचे डीएसपी ने पुष्टि की कि मुंबई पुलिस स्थानीय सर्राफा व्यापारियों से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया। इस कार्रवाई से सागवाड़ा के सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस आरोपियों के बीच हुए लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं की गहन पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *