सोजतिया ज्वेलर्स फैशन शो : आभूषणों की अद्भुत दुनिया से रूबरू हुए शहरवासी
Share
उदयपुर, 20 अगस्त : सोजतिया ज्वेलर्स की ओर से रेडिसन ब्लू के बैंक्वेट हॉल में एक भव्य ज्वेलरी फैशन शो के आयोजन ने शहरवासियों को अनूठे अंदाज में आभूषणों की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराया।
तीन आकर्षक राउंड में विभाजित फैशन शो में मुंबई, दिल्ली और जयपुर से आई नामचीन मॉडल्स ने रैंप पर शानदार अंदाज में सोजतिया ज्वेलर्स के विशेष कलेक्शन की प्रस्तुति दी।
पहले राउंड में राजपूती ज्वेलरी पेश की गई, जिसमें आड, बाजूबंद, नेकलेस और माथापट्टी जैसे पारंपरिक आभूषणों के नायाब डिजाइन शामिल थे। शो-स्टॉपर डॉ. महेंद्र सोजतिया और रीना सोजतिया रहे।
वहीं, वेस्टर्न ज्वेलरी के दूसरे राउंड में ओपन पोलकी और जड़ाऊ की लाइटवेट ज्वेलरी प्रस्तुत की गई, जिसे आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप डिजाइन किया गया था। इसके शो-स्टॉपर नेहल सोजतिया थे।
इसी कड़ी में तीसरे ब्राइडल ज्वेलरी राउंड में ब्राइडल सेट्स और जड़ाऊ पोलकी के बेहतरीन डिजाइनों के प्रदर्शन में मेल और फीमेल मॉडल्स ने दमदार प्रस्तुति दी। शो-स्टॉपर डॉ. ध्रुव सोजतिया और साक्षी सोजतिया रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एलिट मिस इंडिया ऐंजल सेन और मिस राइजिंग स्टार पायल खंडेरवाल की उपस्थिति रही। शो डायरेक्टर एवं फैशन डिजाइनर गगन कुमार ने अपनी रचनात्मकता और पेशेवर अंदाज से पूरे आयोजन को यादगार बनाया।
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने कहा कि उदयपुर में इस तरह का ज्वेलरी फैशन शो पहली बार आयोजित हुआ है, जिससे ग्राहकों को यह समझने में आसानी होगी कि किस अवसर पर कौन सी ज्वेलरी उपयुक्त रहेगी। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय ग्राहकों के स्नेह और समर्थन को देते सभी का आभार व्यक्त किया।
