LOADING

Type to search

अमरीकन नागरिकों को लोन के नाम ठगने के आरोपी गिरफ्तार

Local

अमरीकन नागरिकों को लोन के नाम ठगने के आरोपी गिरफ्तार

Share

-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

उदयपुर, 22 अगस्त: शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी करने वाले 5 आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी भरत योगी की अगुवाई में गठित टीम ने कृष्णांगन अपार्टमेंट सेक्टर-3 हिरणमगरी में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। मामले में अहमदाबाद गुजरात निवासी कुलदीप पटेल, आनंद डेगामडिया, अर्चित पांडेय, सूरज सिंह तोमर और आसु राजपूत को गिरफ्तार किया गया। इनसे 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 5 हैडफोन और जियो व एयरटेल के इंटरनेट राउटर जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी अमरीकन नागरिकों को सस्ती दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। कॉल सेंटर संचालक अमेरिकन नागरिकों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर, उनकी कम क्रेडिट स्कोर और पहचान पत्र की कमी का फायदा उठाकर अवैध राशि वसूलते थे। इस मामले में हिरणमगरी पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *