LOADING

Type to search

अवैध क्लिनिक सीज, संचालक गिरफ्तार

Local

अवैध क्लिनिक सीज, संचालक गिरफ्तार

Share

उदयपुर। 6 अगस्त
जिले के सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्र कोटड़ा में अवैध रूप से संचालित एक निजी क्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिला उप चिकित्सालय के बीसीएमओ डॉ. शंकरलाल चव्हाण के निर्देशन में डॉ. नवीन पांडोर की टीम ने स्वरूपगंज रोड स्थित गुजरात क्लिनिक पर दबिश देकर उसे सीज कर दिया।
क्लिनिक संचालक सलमान भाई बागड़िया से दस्तावेजों की जांच के दौरान सामने आया कि उसके पास न तो राजस्थान मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण है और न ही फायर एनओसी, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन लाइसेंस अथवा क्लीनिकल एस्टाब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत कोई वैध अनुमति। मरीजों को बिना पंजीकृत चिकित्सक के उपचार दिया जा रहा था, जिससे उनके जीवन को गंभीर खतरा था।
टीम ने मौके से दवाइयां व उपकरण जब्त कर क्लिनिक को सील किया और संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। डॉ. पांडोर ने बताया कि इस तरह के अवैध संस्थान संक्रमण फैलाने के साथ मरीजों की जान जोखिम में डालते हैं। कार्रवाई में सुभाष कटारा, राम गुर्जर, जमनेश सुथार और एएसआई प्रवीण कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *