LOADING

Type to search

ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन के सख्त नियम

Local

ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन के सख्त नियम

Share

आतिशबाज़ी और अतिरिक्त गाड़ियों पर रोक
उदयपुर, 20 अगस्त: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमन की पहली जनरल हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की सदारत सदर जनाब मुख़्तार कुरैशी और सेक्रेट्री जनाब मुस्तफ़ा शेख ने की, जिसमें सभी मोहल्लों के सदर और सेक्रेट्री मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि जुलूस में आतिशबाज़ी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हर मोहल्ले को केवल एक साउंड गाड़ी और एक बग्गी की अनुमति होगी। औरतें जुलूस में शामिल नहीं होंगी, बल्कि साइड से जुलूस देख सकेंगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों के लिए सफेद लिबास का ड्रेस कोड अनिवार्य रहेगा। इसके अतिरिक्त, जुलूस के दौरान किसी अन्य वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह रोक होगी। अंजुमन ने अपील की कि सभी शहरवासी और जिम्मेदार इन फैसलों का पालन करें ताकि ईद मिलादुन्नबी का जश्न अनुशासित, सुरक्षित और पुरअमन माहौल में मनाया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *