उल्टी गिनती शुरू, जल्द शुरू होगी नेहरू गार्डन तक बोटिंग
Share
रानी रोड पर जिम पार्क के यहां पानी में उतारी नावें, सफल हुई ट्रॉयल
उदयपुर। 29 अगस्त
विश्वविख्यात उदयपुर की फतहसागर झील के बीच नेहरू गार्डन जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलेगा और सितम्बर में ही वहां तक पहुंचने के लिए बोटिंग शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से की जा रही है जो अंतिम चरण में है।
अब तक मुंबईया बाजार के पास गुरु गोविंद सिंह पार्क के सामने से नेहरू गार्डन के लिए बोटिंग संचालित होती रही है। यहीं पर टिकिट बुकिंग घर है लेकिन अब उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा नेहरू गार्डन में करोड़ों रुपए लागत से किराए गए जीर्णोद्धार कार्य के बाद वहां तक पहुंचने के लिए बोटिंग रानी रोड से शुरू करने की योजना बनाते हुए उसे क्रियान्वयन किया जा रहा है। रानी रोड पर स्थित जिम पार्क के सामने नया बोटिंग प्वाइंट बनाया गया है और झील में उसके लिए प्लेटफार्म तैयार किया गया है। बोटिंग शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरणों में है। यहां से प्रारंभिक चरण में सात नावों का संचालन होगा। इसके लिए दो सामान्य व दो लग्जरी बोट्स पानी में उतार दी गई है और उनका सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। काम में जुटी टीम ने बताया कि अब केवल नेहरू गार्डन वाले छोर पर पानी पर जेटी लगाने काम बाकी है। जेटी बनकर तैयार है जिसे संभवतया एक-दो दिन में नेहरू गार्डन ले जाने की तैयारी है। अगले पखवाड़े में नेहरू गार्डन तक नाव संचालन की संभावना जताई जा रही है।
