LOADING

Type to search

एमबी हॉस्पिटल की न्यू ओपीडी में पानी भरा

Local

एमबी हॉस्पिटल की न्यू ओपीडी में पानी भरा

Share

उदयपुर में बारिश का असर, झीलों का जल स्तर तेजी से बढ़ा

उदयपुर। 24 अगस्त
उदयपुर में बीती रात से रविवार सुबह तक तेज बारिश का दौर जारी रहा। मौसम तो सुहावना हुआ, लेकिन बारिश ने एमबी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को खासी परेशानी दी।
ओपीडी में पानी टपका, मरीज परेशान
तेज बारिश के कारण अस्पताल की न्यू ओपीडी की छत से पानी टपकने लगा और फर्श पर पानी भर गया। ओपीडी तक जाने वाली सीढ़ियों पर भी रातभर पानी टपकता रहा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को संभलकर चढ़ना-उतरना पड़ा। बरामदे में भी पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए। हालांकि सुबह अस्पताल प्रशासन ने पानी साफ कराया, लेकिन फिर से बारिश होने पर ऐसी स्थिति दोबारा बन सकती है।
झीलों का बढ़ा जलस्तर
कैचमेंट में बारिश से सीसारमा नदी में 2.4 फीट और नांदेश्वर चैनल में 6 इंच बहाव दर्ज हुआ, जो पिछोला झील में मिल रहा है। पिछोला झील का जलस्तर 10.7 फीट हो गया है, जबकि इसकी क्षमता 11 फीट है। यानी अब केवल 5 इंच खाली है। फतहसागर झील का जलस्तर 11 फीट है, जबकि इसकी क्षमता 13 फीट है।
कई जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के कई जिलों—कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर सहित उदयपुर संभाग—में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *