LOADING

Type to search

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी

Uncategorized

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी

Share

डूंगरपुर में 13 गिरफ्तार, 6 नाबालिग डिटेन

उदयपुर। 3 अगस्त
डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन स्वच्छता के तहत साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 बाल अपचारियों को डिटेन किया गया। कार्रवाई सरोदा और कोतवाली थाना पुलिस तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 मोबाइल फोन, 43 फर्जी सिम कार्ड और एक कार जब्त की। ये ठग फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियों के फोटो भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सरोदा थाना क्षेत्र के करियाना गांव के श्मशान घाट और कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया घाटा में दबिश दी गई, जहां से आरोपी पकड़े गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कई मोबाइल ऐप, मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ठगी करते थे।
वे होटल में लड़की उपलब्ध करवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करते थे। पूछताछ में सामने आएगा कि अब तक कितने लोगों को ये ठग शिकार बना चुके हैं। पुलिस आरोपियों के डिजिटल डिवाइसेस की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *