कतिसौर की अनु राठौड़ भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष ने किया स्वागत
Share
मिसेज मॉडल राजस्थान 2024 की विजेता अनु राठौड़ ने किया राजनीति में कदम
उदयपुर, 17 अगस्त:डूंगरपुर के कतिसौर की अनु राठौड़, जो मिसेज मॉडल राजस्थान 2024 की विजेता रह चुकी हैं, ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया।
अनु राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना, महिलाओं को सशक्त बनाना और युवाओं को प्रेरित करना है।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अनु राठौड़ जैसी प्रतिभाशाली महिलाओं का राजनीति में आना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
बताया गया कि 1 जून 2024 को जयपुर में आयोजित मॉडल प्रतियोगिता में अनु राठौड़ ने मैरिड श्रेणी में करीब 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता का खिताब जीता था। अनु राठौड़ के भाजपा में शामिल होने से आसपुर मंडल में खुशी का माहौल है।
