LOADING

Type to search

कृमि मुक्ति दिवस 22 को, बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Local

कृमि मुक्ति दिवस 22 को, बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Share

उदयपुर, 20 अगस्त: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के तहत 22 अगस्त को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और मदरसों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जो बच्चे इस दिन छूट जाएंगे, उन्हें 29 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी। यह अभियान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास रुक सकता है, हीमोग्लोबिन और पोषण की कमी हो सकती है, साथ ही त्वचा संबंधी रोग भी हो सकते हैं। वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल देने से संक्रमण पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि खुले में शौच से बचें, भोजन से पहले हाथ धोएं और हमेशा साफ पानी पिएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *