कोटड़ा : ई-मित्र संचालक पर कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना, 15 दिन के लिए आईडी निलंबित
Share
तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर उपखंड अधिकारी की सख्ती
कोटड़ा। 24 अगस्त
आमजन से तय शुल्क से अधिक वसूली करने पर कोटड़ा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार ने शिकायतों के आधार पर कोतवाली तिराहे स्थित ई-मित्र संचालक प्रथा राम पर कार्यवाही करते हुए 5,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया और उसकी आईडी 15 दिनों के लिए निलंबित कर दी।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत जन पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई की।
प्रशासन की इस कार्यवाही से अन्य ई-मित्र संचालकों को भी संदेश गया है कि तय शुल्क से अधिक वसूली करने पर सख्त दंड भुगतना पड़ेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध वसूली की जाती है तो इसकी शिकायत तुरंत संबंधित पोर्टल या अधिकारियों को करें।
