LOADING

Type to search

कोटड़ा : महाडी स्कूल की छत हुई क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Local

कोटड़ा : महाडी स्कूल की छत हुई क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Share

कोटड़ा। 25 अगस्त
उदयपुर जिले के सुदूरवर्ती जनजाति क्षेत्र कोटड़ा के महाड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन की छत सोमवार को मूसलाधार बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। छत का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। संयोगवश सोमवार को जिला कलेक्टर द्वारा भारी बारिश के कारण जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित था, जिससे विद्यार्थी विद्यालय में नहीं थे। इस कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर जनहानि की आशंका थी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय भवन का लोकार्पण वर्ष 2014 में हुआ था। मात्र दस वर्ष में ही भवन की स्थिति जर्जर होने और गिरने से सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में भी कई बार इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
क्षेत्रवासियों ने चिंता व्यक्त की कि यदि महज दस साल में ही इस भवन की स्थिति यह हुई, तो अन्य विद्यालय भवनों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी टिप्पणी की कि जब निर्माणाधीन पीएम श्री स्कूलों के छज्जे गिर सकते हैं, तो पुराने भवनों की मजबूती पर भरोसा करना कठिन है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरली, भूरीटेपर, लोहारी, सावन क्यारा का पारगी फला, पीपला स्कूल, महाड़ी के बुम्बरियां फला और पाथरपाड़ी जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय भवनों के छज्जे गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पाथरपाड़ी स्थित निर्माणाधीन पीएम श्री स्कूल का छज्जा गिरने से एक बालिका की मौत हो गई थी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल बालिका का उपचार अब भी जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *