LOADING

Type to search

कोलकाता में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मॉडल गिरफ्तार

International

कोलकाता में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मॉडल गिरफ्तार

Share

कोलकाता में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मॉडल गिरफ्तार
बिना वीजा के भारत आई, आधार-वोटर ID और राशन कार्ड भी बनवा लिया

कोलकाता। 31 जुलाई
जादवपुर इलाके में कोलकाता पुलिस की एंटी-राउडी स्क्वाड ने कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी मॉडल को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शांता पॉल (24) बिना वैध वीजा के भारत में रह रही थी, लेकिन उसने भारतीय पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड तक बनवा लिए थे।
कोर्ट ने शांता को 8 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, वह 2024 से एक पुरुष के साथ किराए पर रह रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसके फ्लैट से बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज का कर्मचारी कार्ड, ढाका शिक्षा बोर्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र और दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड सहित कई भारतीय दस्तावेज मिले।
पुलिस को मिली शिकायत के बाद की गई छापेमारी में यह खुलासा हुआ। जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) के अनुसार, शांता पॉल बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है और उसने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे आधार, वोटर कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज कैसे मिल गए। इस संबंध में UIDAI, चुनाव आयोग और खाद्य विभाग से जानकारी मांगी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *