LOADING

Type to search

खनन उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भरता पर जोर

Local

खनन उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भरता पर जोर

Share

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

उदयपुर | 19 अगस्त
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि देश को रक्षा क्षेत्र की भांति खनन उपकरण निर्माण में भी आत्मनिर्भर बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) जैसी कंपनियां गुणवत्तापूर्ण मशीनरी बनाती हैं, फिर भी बड़ी मात्रा में अमेरिका की कैटरपिलर इंक जैसी विदेशी कंपनियों से उपकरण आयात किए जा रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खनन क्षेत्र में भी “मेक इन इंडिया” पहल को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है।
डॉ. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (NMET) के पास 3500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध है, जिसका प्रभावी उपयोग अनुसंधान और विकास में किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार BEML और BHEL जैसी स्वदेशी कंपनियों को वित्तीय सहयोग देकर इस क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम करे और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती प्रदान करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *