LOADING

Type to search

खेत में घास काट रहे बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या

Local

खेत में घास काट रहे बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या

Share

सोने की मुरकियां ले गए बदमाश

उदयपुर। 14 अगस्त

गोगुंदा उपखंड के सायरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। सादड़ा के पास स्वरूपजी की भागल में 70 वर्षीय भंवर सिंह राजपूत पुत्र कुशाल सिंह की अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के बाद निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार भंवर सिंह रोज की तरह खेत में घास काट रहे थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने भंवर सिंह के कान में पहनी सोने की मुरकियां छीनीं और फरार हो गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके बेटे की बहू खेत पर पहुंची, जहां उसने भंवर सिंह को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और चीखने लगी। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और एफएसएल टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *