LOADING

Type to search

गणपति पूजन से शुरू हुआ नारायण सेवा संस्थान का 44वां दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह

Local

गणपति पूजन से शुरू हुआ नारायण सेवा संस्थान का 44वां दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह

Share

गणपति पूजन से शुरू हुआ नारायण सेवा संस्थान का 44वां दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह

उदयपुर, 30 अगस्त।
नारायण सेवा संस्थान का 44वां निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आज सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में गणपति पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग वर–वधुओं के परिणय का स्वप्न साकार होगा। विवाह पूर्व की पारंपरिक रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी एवं महिला संगीत घराती और बाराती जनों की उपस्थिति में उल्लासपूर्वक संपन्न होंगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग और निर्धन वर्ग के युवाओं को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। साथ ही यह समारोह समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

समारोह का समापन रविवार को विवाह संस्कारों के साथ होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *