LOADING

Type to search

गुजरात बॉर्डर पर 40 लाख की शराब जब्त, बाड़मेर का ड्राइवर गिरफ्तार

Local

गुजरात बॉर्डर पर 40 लाख की शराब जब्त, बाड़मेर का ड्राइवर गिरफ्तार

Share

डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डूंगरपुर। 24 अगस्त
जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने एक ट्रक से 400 कार्टन शराब बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। ट्रक चंडीगढ़ से 992 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान-गुजरात सीमा तक पहुंच गया था।

ऑपरेशन स्वच्छता के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए “ऑपरेशन स्वच्छता” अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई थी। उदयपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर पूछताछ की गई। ट्रक ड्राइवर हरलाल पुत्र थानाराम जाट (निवासी भवानीपुरा, बाड़मेर) ट्रक में भरे सामान का जवाब नहीं दे सका।

बिना कागजात मिली शराब

तलाशी लेने पर ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित शराब के 400 कार्टन मिले। शराब परिवहन के कोई वैध कागजात भी नहीं मिले। ट्रक को रतनपुर चौकी पर खड़ा कर पेटियां उतरवाई गईं।

शराब माफियाओं के कनेक्शन की जांच

पुलिस ने ड्राइवर हरलाल जाट को गिरफ्तार कर ट्रक व शराब जब्त कर ली। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी खेप का इतनी दूर तक बिना पकड़े पहुंचना शराब माफियाओं के मजबूत नेटवर्क की ओर इशारा करता है। अगर बॉर्डर पर ट्रक नहीं पकड़ा जाता, तो यह खेप गुजरात में एंट्री कर जाती। फिलहाल पुलिस चंडीगढ़ और गुजरात में जुड़े माफियाओं के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *