जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5
Share
भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की करेंगे स्टडी, PM मोदी-इशिबा की मौजूदगी में समझौता
नई दिल्ली/टोक्यो। 29 अगस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन के जापान दौरे पर पहुंचे और टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में शामिल हुए। इस दौरान मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो इशिबा की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिनमें चंद्रयान-5 मिशन को लेकर बड़ा करार भी शामिल है।
यह मिशन भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और जापान की JAXA का संयुक्त ऑपरेशन होगा। इसमें दोनों देश मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन करेंगे और चंद्रयान-5 को जापान के रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।
समिट में जापान ने भारत में अगले 10 साल में 10 ट्रिलियन येन (करीब 6 लाख करोड़ रुपए) निवेश की घोषणा की। वहीं, मोदी ने अगले भारत-जापान समिट के लिए इशिबा को भारत आने का न्योता दिया।
बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की आठवीं जापान यात्रा है। उनका टोक्यो में गायत्री मंत्र और पारंपरिक नृत्य से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।
