तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी युवक की जान
Share
डूंगरपुर, 2 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।
थानाधिकारी ने बताया कि रेटा निवासी जीवतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसका भाई कचरू लाल घर से विकास नगर की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान गांव में टावर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कचरू लाल को स्थानीय लोगों ने गैंजी सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद कचरू लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
