LOADING

Type to search

पहलगाम हमले में मारे गए आतंकी पाकिस्तानी नागरिक निकले

National

पहलगाम हमले में मारे गए आतंकी पाकिस्तानी नागरिक निकले

Share

6 सबूतों से पुष्टि, वोटर ID और बायोमेट्रिक पाकिस्तान के रिकॉर्ड से मिले मैच

नई दिल्ली। 4 अगस्त
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में 28 जुलाई को हुए ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई है। एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी है और बताया कि आतंकियों के पास से मिले वोटर ID, बायोमेट्रिक डेटा, सैटेलाइट फोन और GPS लोकेशन जैसे छह महत्वपूर्ण सबूत पाकिस्तान की राष्ट्रीय डाटाबेस एजेंसी (NADRA) के रिकॉर्ड से मेल खाते हैं।
हालांकि, रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट सेना की ओर से जारी नहीं की गई है।
इस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में से एक सुलेमान को पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया गया है, जबकि अन्य दो की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। इनके पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 राइफल्स और ग्रेनेड बरामद हुए।
ये आतंकी पहले भी कई आतंकी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं, जिनमें 2024 का सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट हमला भी शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *