LOADING

Type to search

पायलट बोले– सत्ता के कई केंद्र बने, अफसरशाही हावी

Local

पायलट बोले– सत्ता के कई केंद्र बने, अफसरशाही हावी

Share

बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई राहत नहीं, जर्जर स्कूलों पर ऑडिट की मांग

उदयपुर, 7 सितम्बर
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सत्ता जनता ने बनाई थी, लेकिन आज हालात यह हैं कि सरकार में कई सत्ता केंद्र बन गए हैं और अफसरशाही हावी है। जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अपने जन्मदिन पर सचिन पायलट सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इससे पहले उदयपुर में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और क्रेन से माला पहनाई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आई, किसानों की फसलें खराब हुईं, लेकिन अब तक न राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने कोई राहत पैकेज घोषित किया।
जर्जर स्कूलों पर उठाए सवाल
पायलट ने झालावाड़ में गिरे जर्जर स्कूल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की जान गई, पर जिम्मेदार कौन—मंत्री, अधिकारी या ठेकेदार? सरकार को जवाब देना चाहिए। पूरे प्रदेश में जर्जर स्कूल भवनों का ऑडिट होना चाहिए और इमरजेंसी फंड से तुरंत काम शुरू करना चाहिए।
जनता बदलाव चाह रही
पायलट ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है—चाहे कानून व्यवस्था हो, युवाओं को रोजगार देना हो या विकास के वादे। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस को फिर से मौका देने की तैयारी कर रही है।
नशे की लत पर जताई चिंता
उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को गंभीर समस्या बताया। पायलट बोले, “आज छोटे-छोटे बच्चे केमिकल नशे की चपेट में आ रहे हैं। यह परिवारों और समाज दोनों को तोड़ रहा है। सरकार को जागरूकता, इलाज और नशा सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इसका बड़ा असर पूरे राज्य पर पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *