LOADING

Type to search

पीएम के नाम संदेश छोड़ बेगूं के इंजीनियर ने चेन्नई में की खुदकुशी

Local

पीएम के नाम संदेश छोड़ बेगूं के इंजीनियर ने चेन्नई में की खुदकुशी

Share

वीडियो और सुसाइड नोट के जरिए जताई पीड़ा, पत्नी पर लगाए आरोप
बेगूं, 2 सितम्बर

चित्तौड़गढ़ जिले के इलेक्ट्रिक इंजीनियर सरित छीपा (30) ने सोमवार रात चेन्नई में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश लिखा, जिसमें कहा गया, “आज का युवा कैसे आगे बढ़ेगा, जब इतनी परेशानियां होंगी? लोग मर रहे हैं, इन्हें बचाइए। तलाक ही करना है तो शादी क्यों करते हैं?”
सरित ने मौत से पहले अपने बेटे, पत्नी और परिवार के लिए वीडियो बनाए और मोबाइल पर शेयर किए। उन्होंने सुसाइड नोट भी कमरे की दीवार पर चिपकाया। नोट में सरित ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी माला छीपा (30) अपने माता-पिता के दबाव में तलाक दे रही है, पैसे ऐंठना चाहती है और उनके बेटे को उनसे छीनना चाहती है।
सरित और माला की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों चेन्नई में रह रहे थे और उनका दो साल का बेटा है। एक महीने पहले माला अपने माता-पिता के घर बेगूं चली गई थी।
परिजन सोमवार रात बेगूं से चेन्नई रवाना हुए। वहीं, माला के माता-पिता के घर बेगूं में भी झगड़ा हुआ। सरित ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनके ससुराल वाले माला के लिए तीसरा पति तलाश रहे थे और उनका परिवार पैसों के लालची है। उन्होंने बेटे गुरु की सुरक्षा और अपने परिवार को माला के दबाव से दूर रखने की अपील की। सरित के माता-पिता मदनलाल और मनभर देवी, पांच बहनें सीमा, रीनू, नीलू, पायल और एक अन्य, तथा छोटा भाई प्रतीक हैं। सरित टाटा कंपनी में इंजीनियर थे।
समाज पर भी उठाए सवाल
सरित ने लिखा कि पत्नी अपने माता-पिता के दबाव में तलाक ले रही है और बेटे से उन्हें अलग किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर माला समाज से बाहर है, तो पिछले तीन साल से वह अपने माता-पिता और बहनों से संपर्क क्यों रख रही थी। सरित ने कहा, “शादी कोई धंधा नहीं, इसे बिजनेस बना दिया गया। गरीब परिवार की पत्नियां अच्छी और समझदार होती हैं।” उनकी बहन पायल ने बताया कि माला पहले से तलाकशुदा थी और फेसबुक के माध्यम से सरित को फंसाया। शादी के बाद माला और उसके परिवार ने लगातार पैसों और तलाक के लिए परेशान किया।
बेटे के लिए चिंता जताई
सरित ने सुसाइड नोट में अपने परिवार से माफी मांगी और बेटे के लिए चिंता जताई। उन्होंने लिखा, “अपनी पत्नी को किसी और के साथ देखने से अच्छा है मर जाना। शादी करना कोई धंधा नहीं।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *