पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आज
Share
अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की याद में
उदयपुर, 8 सितम्बर
पंजाब केसरी समूह के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार 9 सितम्बर को पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, भीलों का बेदला उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के संगठक पेसिफिक कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर, तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग और पेसिफिक कॉलेज ऑफ आक्यूपैशनल थैरेपी, कैम्प के कॉर्डिनेटर संजय नागदा, ब्लड बैंक के प्रभारी अनिल सहदेव के अलावा, कई स्वयंसेवी संगठनों व रक्तदाताओं के समूह, समाजसेवी, व्यापारिक व उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की कुर्बानी के कारण ही आज पूरा पंजाब प्रदेश शांत है और उन्होंने देश की एकता व अखंडता की खातिर बलिदान दिया था।
इसी कारण लाला जी की स्मृति में देश के लिए खून देने वाले योद्धा उदयपुर में उनकी याद में आयोजित होने वाले इस शिविर में रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उदयपुर में पंजाब केसरी का स्थानीय संस्करण शुरू होने के बाद लाला जी की याद में यह प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है।
