LOADING

Type to search

फाइनेंसकर्मी से छीनाझपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Local

फाइनेंसकर्मी से छीनाझपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share

छोटीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई, फरार साथियों की तलाश जारी

प्रतापगढ़, 24 अगस्त
फाइनेंसकर्मी के साथ छीनाझपटी के मामले में छोटीसादड़ी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में बनी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश मोग्या (34) निवासी मेघपुरा थाना छोटीसादड़ी को पकड़ा।
27 जून 2025 को किशोर डांगी, निवासी कुण्डला (नीमच, म.प्र.) ने रिपोर्ट दी थी कि वह स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. में फील्ड ऑफिसर है। काम निपटाकर लौटते समय राजूखेडा घाटी के पास तीन अज्ञात युवकों ने चलती बाइक से उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में रिकॉर्ड रजिस्टर, सीबी रजिस्टर और कंपनी का पहचान पत्र था। मामले में थाना छोटीसादड़ी पर प्रकरण संख्या 174/2025 धारा 304 (2) बीएनएस में मामला दर्ज हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे फरार हो गए। 23 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकेश मोग्या को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *