LOADING

Type to search

बरसाती नाले में गिरी SUV, तीन युवकों की मौत

Local

बरसाती नाले में गिरी SUV, तीन युवकों की मौत

Share

उदयपुर, 26 अगस्त
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के लकोड़ा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के बीच एक SUV अनियंत्रित होकर बरसाती नाले में गिर गई। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि दो युवक शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे।

हादसे में ध्रुव पटेल (लकोड़ा), लव पटेल (बायड़ी) और नरेश मीणा (महुडिया बावलवाड़ा) की मौत हो गई। इनमें से दो शव रात में ही बरामद कर लिए गए, जबकि लव पटेल का शव 14 घंटे बाद मंगलवार दोपहर मिला। वहीं, प्रवीण मीणा और लक्ष्मण मीणा ने हिम्मत दिखाते हुए शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव होने से बचाव कार्य कठिन हो गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर चलाए गए अभियान के बाद दो शव निकाले, जबकि तीसरा शव अगले दिन बरामद हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में यह नाला बेहद खतरनाक हो जाता है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *