LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में तालाब में डूबने से मां-बेटे की मौत

Local

बांसवाड़ा में तालाब में डूबने से मां-बेटे की मौत

Share

स्कूली बच्चों ने पानी में देखा शव, कपड़े सिलवाने गई थी महिला

बांसवाड़ा, 31 अगस्त
जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पिंडारमा गांव के पास स्थित रागेला पाड़ा तालाब में मां-बेटे की डूबने से मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल से लौट रहे बच्चों ने तालाब में एक बच्चे का शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।
बच्चों ने देखा भयावह दृश्य
ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में पांच वर्षीय मयूर का शव तालाब से बाहर निकाला गया। शव के पास कपड़े और चप्पल मिलने पर पुलिस ने तलाशी तेज की। इसके बाद झाड़ियों में मयूर की मां कविता (पत्नी मणिलाल भील) का शव भी बरामद हुआ।
कपड़े सिलवाने गई थी मां
परिजनों ने बताया कि कविता अपने बेटे के साथ शनिवार सुबह कपड़े सिलवाने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। रविवार सुबह घटना का पता चला।
सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी संदीप कुमार शक्तावत, थानाधिकारी गोपाल लाल, तहसीलदार रामकिशन सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा गया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *