LOADING

Type to search

माही बांध से उठी धवल धारा, बांसवाड़ा में माही बांध के 16 गेट खोले

Local

माही बांध से उठी धवल धारा, बांसवाड़ा में माही बांध के 16 गेट खोले

Share

दानपुर में सर्वाधिक 65 मिमी बरसात

बांसवाड़ा, 4 सितम्बर
मानूसन सीजन में माही बांध के 16 गेट खुलने और उसकी उफनती धवल धारा देखने की बांसवाड़ा वासियों की प्रतीक्षा गुरूवार को पूरी हो गई। बांसवाड़ा जिले में उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही बांध के 16 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं सुरवानिया बांध के छह और कागदी बांध के पांच गेट भी खोले गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में जिले में सबसे अधिक बरसात दानपुर में 65 मिमी रिकार्ड की गई।
बांसवाड़ा में बुधवार मध्यरात्रि के बाद बरसात का दौर आरंभ हुआ, जो तड़के तक बना रहा। इसके बाद गुरूवार सुबह भी तेज बरसात हुई। हालांकि दोपहर बाद बरसात का दौर थम गया। इधर, मध्यप्रदेश के झाबुआ स्थित बांध के गेट खोलने के बाद बांसवाड़ा के माही बांध में दोपहर बाद आवक बढ़नी शुरू हुई। इसे देखते हुए दोपहर दो बजे माही बांध के 16 गेट खोल दिए गए। इसमें छह गेट 4 मीटर, छह गेट साढ़े तीन मीटर और चार गेट दो मीटर तक खोले गए। बांध में 282816 क्यूसेस पानी की आवक हो रही है और इस पानी की गेटों से निकासी की जा रही है। हालांकि पांच बजे आवक कम होने पर सभी गेट दो मीटर तक ही खोले रखे। इधर, दाहोद मार्ग पर सुरवानिया बांध के भी छह गेट खोल दिए गए हैं। जिला मुख्यालय पर कागदी पिकअप वियर के भी सभी पांच गेट खुले हुए हैं।
बेणेश्वर धाम बना टापू
माही बांध के गेट खोले जाने से बेणेश्वर धाम टापू बना हुआ हैं। धाम के बांसवाड़ा, साबला और वालाई गांव जाने वाले पुलों पर पानी आने से आवागमन बाधित हो गया है। धाम पर पुजारी सहित करीब 25 लोग हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं बांध के गेट खोलने के बाद बांसवाड़ा-उदयपुर मुख्य मार्ग पर लसाड़ा पुल पर रात तक पानी आने की संभावना है। लगातार गेट खुले रहने से यह मार्ग बंद होने की संभावना बनी हुई है।
कार पुलिया से पानी में बही
जिले की सज्जनगढ़ तहसील के गांव राठधनराज में महादेव मंदिर की ओर जाने वाली पुलिया से एक कार बह गई। पुलिया पर अधिक मात्रा में पानी होने के बावजूद कार चालक ने पुलिया से गुजरना चाहा, लेकिन बीच में ही कार पानी के बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चालक और कार को बाहर निकाल लिया।
इतना गिरा पानी
गुरुवार सुबह आठ बजे तक बांसवाड़ा में 14, केसरपुरा में 27, दानपुर में 65, घाटोल में 10, भूंगड़ा में 05, जगपुरा में 41, गढ़ी में 06, लोहारिया में 28, अरथूना में 26 मिमी बारिश हुई। बागीदौरा में 29, शेरगढ़ में 12, सल्लोपाट में 08, सज्जनगढ़ और कुशलगढ़ में 7-7 मिमी बारिश हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *