LOADING

Type to search

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर फूड पॉइजनिंग से हड़कंप

Local

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर फूड पॉइजनिंग से हड़कंप

Share

120 क्रू मेंबर्स की तबीयत बिगड़ी, जांच में जुटा फूड सेफ्टी विभाग
लेह (लद्दाख) | 18 अगस्त 2025
फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान लद्दाख के लेह में एक बड़ी स्वास्थ्य संबंधित घटना सामने आई है। रणवीर सिंह की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के सेट पर फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 120 क्रू मेंबर्स बीमार पड़ गए। यह घटना रविवार, 17 अगस्त की बताई जा रही है।
रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म यूनिट के लिए बनाए गए खाने में गड़बड़ी के चलते यह मामला सामने आया। शूटिंग यूनिट में कुल लगभग 600 लोगों को खाना परोसा गया था, जिनमें से 120 की तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही लेह पुलिस, जिला प्रशासन, और फूड सेफ्टी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत कार्रवाई शुरू की।
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने घटनास्थल से खाद्य सामग्री के सैंपल इकट्ठा किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फूड पॉइजनिंग का कारण क्या था।
‘धुरंधर’ में रणवीर का रॉ और हिंसक अवतार
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। रणवीर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें उनका रॉ और हिंसक रूप देखने को मिला था। टीजर में धमाकेदार डायलॉग्स, एक्शन, खून-खराबा और रोमांस की झलक भी दिखी थी।
5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जो पहले फिल्म ‘ऊरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बना चुके हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी है और 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संगीत का जिम्मा शाश्वत सचदेव ने संभाला है।
फिलहाल, फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा है या नहीं, इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *