LOADING

Type to search

 रूस में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप

International

 रूस में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप

Share

 रूस में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप
दुनिया का छठा सबसे बड़ा झटका, 5 मीटर ऊंची सुनामी; जापान-अमेरिका तक असर

टोक्यो/कामचटका
रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:54 बजे आए भूकंप ने तबाही मचा दी। USGS के अनुसार, 8.8 तीव्रता के इस भूकंप को अब तक का दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इसका केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर गहराई में था।
भूकंप के बाद 5 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे तटीय क्षेत्रों में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने इसे दशकों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी बड़े जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
भूकंप का असर सिर्फ रूस तक सीमित नहीं रहा। जापान के NHK टेलीविजन के अनुसार, पूर्वी तट पर 1 फुट ऊंची शुरुआती सुनामी लहरें पहुंचीं। टोक्यो में 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को एहतियातन खाली कराया गया।
इस भूकंप की लहरें अमेरिका के अलास्का, हवाई और कैलिफोर्निया तक महसूस की गईं। वहां भी तटीय इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वैज्ञानिक इसे प्लेट्स में असामान्य ऊर्जा रिलीज का नतीजा मान रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *