लक्ष्मीपुरा में श्रावण मास पूर्णाहुति होम, महादेव की भक्ति से मांगी विश्व शांति
Share
बांसवाड़ा, 20 अगस्त: समीपस्थ गांव लक्ष्मीपुरा में जगदेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास का भव्य पूर्णाहुति होम पंडित किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मणिलाल पटेल, मगन भाई, नानालाल और प्रवीण सहित यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की।
पूर्णाहुति के दौरान धर्मसभा में डॉ. विवेकानंद ने कहा कि भगवान महादेव जगत के कल्याणकारी देव हैं और उनकी भक्ति करने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रहता।
कार्यक्रम में रवाला पटेल समाज सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। होम के पश्चात महा आरती और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सोमेश्वर महादेव लक्ष्मीपुरा में चल रहे अनुष्ठानों की भी पूर्णाहुति इसी अवसर पर हुई।
मुख्य यजमानों ने महा मृत्युंजय जप और रूद्र स्वाहाकार कर आहुतियां दी। आयोजन में सपरिवार भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने इंद्र देव को भी आहुतियां देकर अच्छी बरसात की प्रार्थना की। अंत में सुभाष पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
